Rajasthan News: कोटा के जवाहर नगर इलाके से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां ओल्ड राजीव गांधी नगर के एक पीजी कमरे में जेईई (JEE) की तैयारी कर रहे 17 साल के छात्र आर्यन ओझा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आर्यन उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था।

दीवार पर लगी ग्रिल से बनाया फंदा
शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ने अपने कमरे की दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल से फंदा लगाया था। आनन-फानन में मकान मालिक और बाकी छात्रों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
3 साल से कोटा में रहकर कर रहा था पढ़ाई
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आर्यन पिछले 3 सालों से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग एंट्रेस की तैयारी में जुटा था। इसी साल फरवरी महीने में वह ओल्ड राजीव गांधी नगर के इस पीजी में शिफ्ट हुआ था। पुलिस ने आर्यन के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

