Kotputli Murder Case: राजस्थान के कोटपूतली से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको सन्न कर दिया है। मांडण थाना इलाके के महतावास गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि कत्ल के बाद आरोपी ट्रेन पकड़कर खाटूश्यामजी के दर्शन करने भी चला गया। जब तीन दिन बाद घर से बदबू आने लगी, तब जाकर इस राज से पर्दा उठा।

कमरे में था खून ही खून
नीमराणा एडिश्नल एसपी सुरेश खींची के मुताबिक, 10 मई को गांव वालों ने पुलिस को बताया कि कपिल सेन के बंद घर से बहुत तेज बदबू आ रही है। पुलिस जब ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तो नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बेड पर 36 साल की मोनिका की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। दीवारों से लेकर फर्श तक सिर्फ खून ही खून था। जांच में पता चला कि कत्ल 7 मई की रात को ही कर दिया गया था।
चरित्र शंका और शराब की लत
मोनिका और कपिल की शादी साल 2009 में हुई थी। घरवालों का कहना है कि कपिल शराब का आदि था और अक्सर मारपीट करता था। झगड़ों से तंग आकर मोनिका अपनी दो बेटियों के साथ हरियाणा के रेवाड़ी में रहने लगी थी और एक फैक्ट्री में काम करती थी। वह सिर्फ पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए गांव आती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।
हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से ताला लगाया और सीधा खाटूश्यामजी निकल गया। वह वहां 3-4 दिन तक घूमता रहा। 12 मई को जैसे ही वह वापस गांव पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- गौरव भाटिया के खिलाफ पोस्ट हटाने का आदेश, CJP नेता सौरव दास को हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- ‘यह गलत है’
- हाउसिंग बोर्ड की मनमानी, कस्तूरबा आवासीय परिसर की बजाए सड़क पार दूसरे भवन में बनाए कमरे! स्कूल प्रबंध समिति ने छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
- बचाव में उतरे ससुर! अशोक सिद्धार्थ ने मायावती को लिखा पत्र, कहा- मेरे सन्यास को आकाश की वापसी से न जोड़ें, मेरे दामाद से पहले वो आपके भतीजे
- कॉलोनी में घर के अंदर चल रहा था अवैध क्लीनिकः सरकारी दवाएं, अबॉर्शन किट और खून की थैलियां जब्त
- पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा


