कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कैथल के ढांड में नवीन कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर किसानों से वैज्ञानिक अन्न भंडारण और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
राकेश कथूरिया, कैथल। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ढांड में नवीन कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत दूसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैज्ञानिक अन्न भंडारण को जन-जन तक पहुंचाकर नवीन कृषि संकल्प अभियान किसानों की आय बढ़ाने का काम करेगा।
अन्न भंडारण व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ढांड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर, सांसद नवीन जिन्दल के विजन की सराहना करते हुए अन्न भंडारण व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव शेयर किए और किसानों की आय में वृद्धि करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
किसानों की भारी उपस्थिति
इस अभियान के तहत आज ढांड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से मोबाइल मेडिकल युनिट द्वारा किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई जिसमें किसानों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक दूरदर्शी अभियान शुरू किया है। यदि किसान वैज्ञानिक अन्न भंडारण और प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे तो उनकी खेती धीरे-धीरे कर्जमुक्त होगी और अधिक लाभकारी बनेगी।
प्राकृतिक खेती की अपील
उन्होंने कहा कि कीटनाशकों और रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से तैयार अन्न, सब्जियों और दूध के सेवन से गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं ताकि आय में वृद्धि हो और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध हो।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं ताकि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाकर सशक्त किया जा सके।
सुरक्षित अन्न भंडारण
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नवीन कृषि संकल्प अभियान से जुड़ने की किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपनी मेहनत से पैदा किए गए प्रत्येक दाने का वैज्ञानिक तरीके से भंडारण करें। सुरक्षित अन्न भंडारण से न केवल खाद्यान्न की बर्बादी रुकेगी बल्कि किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य भी मिलेगा।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों एवं सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की आधुनिक तकनीकों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वेयरहाउस जगाधरी के डिप्टी जनरल मैनेजर विंध्य गौरव और क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला के तकनीकी विभागाध्यक्ष विजेंद्र जाग्रत ने सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विधियों की जानकारी दी ताकि किसान फसल के नुकसान को कम कर सकें।
ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम
इस अवसर पर नवीन कृषि संकल्प अभियान के कोर्डिनेटर ईशान पांडे ने कहा कि नवीन कृषि संकल्प अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि किसानों को जागरूक करके वैज्ञानिक अन्न भंडारण व्यवस्था की ओर मोड़ा जा सके।

