कुरुक्षेत्र। पंद्रह दिन तक जिस मामले ने पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े किए, अब उसी केस में बड़ा खुलासा सामने आया है। गंभीर आरोपों की गहन जांच के बाद पुलिस ने मीडिया के सामने ऐसे तथ्य रखे, जिसने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी।
जांच के लिए SIT बनाई गई, फॉरेंसिक रिपोर्ट मंगाई गई और CCTV फुटेज से लेकर वैज्ञानिक साक्ष्यों तक हर पहलू की पड़ताल की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-एक परत से पर्दा उठाया।
मामला कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना का है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा पुलिसकर्मियों पर लगाए गए कुकर्म के आरोप जांच में पूरी तरह निराधार पाए गए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के अनुसार घटना के समय शिकायतकर्ता शराब के नशे में था। पुलिसकर्मियों के साथ विवाद के बाद उसे थाने लाया गया, जहां पूरी रात CCTV निगरानी में लॉकअप में रखा गया। सुबह करीब 10 मिनट के लिए बाहर निकाले जाने के दौरान भी उसका पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ।
SP ने बताया कि जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता न तो बोन कैंसर का मरीज है और न ही उसके साथ कुकर्म जैसी कोई घटना हुई। कपड़ों की फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर यह आरोप लगाए हो सकते हैं। उन लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
- टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आगः CNG भरवाकर मनावर जा रहे सवार बाल-बाल बचे
- छत्तीसगढ़ की शराब में नहीं आ रहा मजा! रायपुर में झारखंड तो बस्तर में मध्यप्रदेश की बरामद की गई शराब…
- ‘पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन बहाल करो…,’ सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी अवमानना की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
- ओडिशा में पंचायत चुनाव की आहट, नवीन पटनायक ने संभाली कमान, BJP सरकार पर साधा निशाना
- पटना: गंगा में एक साथ महिला और पुरुष का शव मिलने से हड़कंप, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

