कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर उपजे विवाद के बाद एक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र की एक पार्किंग में हुई आपसी कहासुनी के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
लिव-इन को लेकर था विवाद
मृतक युवक की पहचान मिर्जापुर निवासी 24 वर्षीय विरेन के रूप में हुई है, जो कुरुक्षेत्र की एक लेबोरेटरी में कार्यरत था। सूत्रों के अनुसार, युवक का जिस महिला के साथ प्रेम प्रसंग था, वह शादीशुदा थी। इसके बावजूद महिला युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी और पार्किंग में भी इसी विषय पर विवाद हुआ था।
अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
पार्किंग में बहस के दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के साथ आई एक अन्य युवती ने गंभीर हालत में दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले में दोनों को अस्पताल पहुंचाने वाली युवती के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- Jharkhand OBC Bandh: आरक्षण और जनगणना में OBC कॉलम की मांग को लेकर 5 जिलों में बंद, सड़कों पर उतरे लोग, NH-143 पर 3 घंटे चक्का जाम
- नालंदा में टोल टैक्स को लेकर बस संचालकों का प्रदर्शन, पैठना टोल प्लाजा पर किया गया हाईवे जाम
- INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में बॉडी कैमरे के साथ उतरी दिल्ली पुलिस, CJP प्रोटेस्ट के बाद लिया फैसला
- RBI Repo Rate Decision: EMI बढ़ेगी या घटेगी, FD पर भी पड़ेगा असर; जानिए कब होगा फैसला ?
- Saraikela Accident: मेले से लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, गांव में पसरा मातम

