कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आई एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कंसल्टेंट डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी की सेवाएं तुरंत समाप्त कर दी हैं।

नवोदित, कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी कंसल्टेंट डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की है। पुलिस आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट करने के बाद मेडिकल जांच के लिए थाने से पैदल ही मुख्य बाजार के बीच से अस्पताल लेकर आई, जहां आरोपी अपना मुंह छिपाता नजर आया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी डॉक्टर को अस्पताल की ओपीडी नंबर 426 में ले जाकर पूरी घटना का सीन रिक्रिएट करवाया। इस पूरी पुलिसिया कार्रवाई में करीब आधा घंटा लगा, जिसके बाद देर रात आरोपी डॉक्टर के केबिन के बाहर लगी नेम प्लेट को भी उखाड़कर हटा दिया गया। इस Kurukshetra Doctor Case POCSO Arrest मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान

इस बेहद गंभीर और संवेदनशील मामले पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने तुरंत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किए। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा की सेवाएं पहले ही तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि गत 29 मई को उनकी 15 वर्षीय बेटी को अचानक पेट दर्द और बाथरूम में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली ने चेकअप के नाम पर पहले उसे बेड पर लेटाया, फिर उसकी छाती दबाई और कपड़े नीचे कर प्राइवेट पार्ट को छूते हुए उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप की वारदात को अंजाम दिया।

मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कारण पीड़ित नाबालिग लड़की की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे रात करीब 8:30 बजे फीमेल वार्ड से तुरंत इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। यहाँ होश में आने पर पीड़ित लड़की ने रोते हुए सीनियर डॉक्टरों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद तुरंत वरिष्ठ गायनोलॉजिस्ट को मौके पर बुलाया गया, जिनकी विस्तृत मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ मल्टीपल टाइम सेक्सुअल असॉल्ट होने की पुख्ता पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत स्थानीय केयूके (KUK) थाने को सूचित किया गया, जहां पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 10 और 6 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।