नवोदीत, कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे ने उस वक्त और भी दिल दहला दिया, जब पीछे आ रहा बेटा अपने पिता को खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देख बेहोश हो गया। मृतक की पहचान माता प्रसाद, निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी के रूप में हुई है, जो ADA कार्यालय में माली के रूप में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, मृतक अपने बेटे के साथ साइकिल पर समानी की ओर से आ रहा था। समानी फ्लाईओवर के पास जब वह जीटी रोड पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि माता प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पीछे चल रहा बेटा जब उनके पास पहुंचा और हालत देखी, तो वह भी सदमे में आकर बेहोश हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने माता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बेटे के बयान पर थाना सदर थानेसर में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
- Tata Commercial Vehicles Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे टाटा के व्यावसायिक वाहन, इस साल तीसरी बार बढ़ रहे दाम
- CG News: PDS गड़बड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार, 31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी का है मामला, 3 अब भी फरार
- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद
- PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन: 5 लाख दीपों से जगमगाई रामराजा सरकार की नगरी, 5,000 आशीर्वाद दीपों से जगमगाया मोहनपुरा डैम
- स्वाइन फ्लू आउट ऑफ कंट्रोल? उत्तराखंड में 550 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे के अंदर चपेट में आए 24 लोग



