कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला से कानों की बालियां छीनने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम आरोपी सतवीर सिंह और उसके साथी को रिकवरी के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार लेकर गई थी।
वापसी के दौरान कुरुक्षेत्र के मथाना गांव के पास आरोपी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी रुकवाई और सिपाही को धक्का देकर दीवार से कूद गया। छलांग लगाने के दौरान पैर में चोट लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दोबारा काबू कर एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरिद्वार से रिकवरी कर लौट रही थी सीआईए-1 की टीम
मामले की जांच कर रही सीआईए-1 (CIA-1) की टीम आरोपी सतवीर सिंह (निवासी बिलाई, जिला बिजनौर, यूपी) और उसके साथी कर्मचंद (निवासी भौरी, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड) को रिमांड के दौरान रिकवरी के लिए हरिद्वार ले गई थी। वहां से सामान बरामद करने के बाद टीम कुरुक्षेत्र लौट रही थी। इसी दौरान मथाना गांव के पास सतवीर ने अचानक टॉयलेट जाने की बात कही।
धक्का देकर दीवार से कूदा, पैर टूटने से पहुंचा अस्पताल
पुलिसकर्मियों ने जैसे ही गाड़ी रोककर सतवीर को नीचे उतारा, उसने अचानक तैनात पुलिसकर्मी को जोर से धक्का दे दिया। इसके बाद उसने पास स्थित एक दीवार से छलांग लगा दी। हालांकि, दीवार से नीचे कूदते ही उसके पैर में गंभीर चोट लग गई और वह भागने में असमर्थ हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से छीनी थीं बालियां
यह पूरी वारदात 21 सितंबर 21 को शाम करीब 5 बजे शुरू हुई थी। कुरुक्षेत्र के न्यू शांतिनगर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला टहलने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। उन्होंने नया मकान बनने के बहाने महिला से रास्ता पूछा और बातचीत के दौरान ही कानों से बालियां झपटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना केयूके (KUK) में मामला दर्ज किया गया था।
27 को पकड़े गए थे आरोपी, साथी पर दर्ज हैं 30 मुकदमे
वारदात के बाद सीआईए-1 की टीम ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और गुप्त सूचना के आधार पर 27 तारीख को सतवीर और कर्मचंद को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्नैचिंग की बात कबूल की थी। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया दूसरा आरोपी कर्मचंद एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के करीब 30 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब सतवीर के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

