प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के देवास रोड स्थित सेमलिया फंटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने नाराजगी जताई ।

नरवर थाना पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र शेरवाल (39), कालू नागवंशी (35) और रोशन (36) निवासी नरवर मजदूरी करने के लिए उज्जैन जा रहे थे । तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे।

READ MORE: सागर में टाइगर का हमला: जंगल में घूमने गए युवक पर किया अटैक, गंभीर घायल

बताया जा रहा है कि सेमलिया फंटे के पास तीनों युवक फोरलेन सड़क पार कर रहे थे । इसी दौरान देवास की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक डंपर की चपेट में आ गए ।

हादसे में धर्मेंद्र शेरवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कालू नागवंशी और रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया । इनमें से एक घायल को अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे का उपचार जिला चिकित्सालय उज्जैन में चल रहा है।

READ MORE: छिंदवाड़ा में स्कूल बच्चों से भरी मैजिक वाहन पलटी, 5 छात्र घायल

नरवर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायलों का इलाज जारी है । तीनों युवक मजदूरी का कार्य करते थे । पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m