लुधियाना: नेशनल हाईवे पर स्थित सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा प्रदर्शन जारी है. यह प्रदर्शन अमेरिका ट्रेड बिल और लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफनमे किया जा रहा है. इस धरने प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री कर दिया गया है. किसानों ने किसी भी वाहन के चालक से टोल फीस वसूल नहीं करने दे रहे हैं.
संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार और पंजाब सरकार किसानों को खत्म करना चाहती है, यही कारण है कि ऐसेनए-नए फैसले लागू कर रही है जिससे किसान आहात हो और कमजोर हो जायें. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया गया ट्रेड बिल और पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस नहीं ली गई तो किसान यूनियन अपना संघर्ष और तेज करेगी.

किसान पहले से है कर्ज के बोझ में
किसान नेताओं का आरोप है कि देश का किसान पहले से ही कर्ज की मार के नीचे दबा हुआ है परंतु केंद्र सरकार किसानों को राहत देने की बजाय धक्केशाही के साथ अमेरिका ट्रेड बिल लागू करने लगी है. उन्होंने कहा कि किसान यूनियन द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक टोल मुक्त किया गया है ताकि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की आंखें खोली जा सके.
- V2 Retail Share Crash : शेयर खुलते ही 19% टूटा, कंपनी के बिजनेस अपडेट ने निवेशकों को चौंकाया
- बाप-बेटों पर हमला: आरोपियों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, बाहर निकलने पर मारा चाकू
- कोयला घोटाला: आरोपी पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, विनोद तिवारी के साथ कोर्ट पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, कहा- न्यायालय पर पूरा भरोसा, पर सरकार पर नहीं…
- रानी दुर्गावती जयंती पर दिखा अनोखा राजनीतिक दृश्य! कांग्रेस विधायक ने की CM की सराहना, दिए कई सियासी संदेश
- भालुओं का तांडव! 1 रात में तोड़े 7 घरों के दरवाजे, शहद के लिए पानी टंकी पर चढ़ी मादा भालू, देखें VIDEO

