प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन की माधवनगर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और नकली पहचान पत्र के जरिए जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फरियादी रविंद्र सिंह और उनके भतीजे को कृषि भूमि का मुआवजा मिलने पर आरोपी मंगल सिंह ने उन्हें ग्राम सलामता में खसरा नंबर 256/2 की जमीन दिखाई थी। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में एक अज्ञात व्यक्ति को असली भू-स्वामी ‘दिलीप सिंह’ बनाकर और उसका फर्जी पहचान पत्र दिखाकर झांसे में ले लिया और कुल 1 करोड़ 39 लाख 19 हजार 200 रुपये में जमीन का सौदा तय कर अनुबंध कर लिया।

READ MORE: 75 हजार की घूस लेते खंड लेखापाल रंगे हाथ ट्रैप, मकान कब्जा दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

 इस सौदे के तहत आरोपियों ने फरियादियों से फोन-पे, नगद और चेक के माध्यम से कुल 35 लाख 95 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी पूर्वक हड़प ली, जिसका खुलासा तब हुआ जब फरियादी जमीन पर पहुंचे और वास्तविक मालिक ने अनुबंध करने वाले व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया । माधवनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विक्रम नगर ब्रिज के पास घेराबंदी कर बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार से जा रहे आरोपी मंगल सिंह और खुद को दिलीप सिंह बताने वाले फर्जी व्यक्ति भैरूसिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से कार, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज जप्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m