सुरेश पांडेय, सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली के कोतवाली में परदेही गांव में पावर ग्रिड कंपनी के टावर निर्माण के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। विवाद के बीच जमीन मालिक जगदीश शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। 

परिजनों का आरोप है कि उनकी पट्टे की जमीन पर कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार राहुल पांडेय जबरन टावर निर्माण करा रहे थे। विरोध के दौरान हुई घटनाओं के बाद जगदीश शाह की मौत हो गई। परिजन ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल प्रशासन और पावर ग्रिड कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m