उत्तरकाशी. गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन हुआ है. मूसलाधार बारिश से हाईवे पर ये स्खलन हुआ है. लगातार हो रही बारिश से यमुना और भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं भूस्खलन से कई गाड़ियां हाईवे पर फंस गई हैं. BRO ने बमुश्किल गाड़ियों को निकाला है. सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है.
बता दें कि उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है. यातायात के साधन बाधित हो रहे हैं. बारिश के चलते 30 सड़कें बंद हो गई हैं. लगातार बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित पिथौरागढ़ हुआ है. यहां 13 सड़कें बंद हो गई है. मानसून के कहर के विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें : श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी! 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन, एक हफ्ते में सौंपेंगे रिपोर्ट
मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है. बारिश के चलते उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. इधर बारिश के चलते कई सड़क संपर्क ठप हो गए हैं. दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में गढ़वाल के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नमामि घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की गई है.

