बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब अब तक 5.5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया और 15 किलो सोना बरामद किया गया है. वहीं, कैश रुपए की गिनती अभी भी जारी है. बीरभूम जिले में रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बीरभूम पुलिस ने पत्थर माफिया (Stone mafia) तुलु मंडल के एक रिश्तेदार के घर पर छापेमारी के दौरान ये सब बरामद किया.

खुफिया जानकारी के आधार पर मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र में उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई. लॉ एनफोर्समेंट की ओर से की गई कार्रवाई की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तारीफ की है.

बुधवार तड़के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के देउचा बस स्टैंड के पास चर्चित पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के करीबी और रिश्तेदार मोनिर मंडल के आलीशान घर पर पुलिस ने रेड की. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पुलिस को शाबाशी दी है.

उन्होंने लिखा, “इस ऑपरेशन में शामिल पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी, बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक और बीरभूम डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ की और से की गई कड़ी कार्रवाई के लिए बहुत तारीफ करता हूं.”

तलाशी के दौरान आलमारियों से नकदी भरे मिले. 5 काउंटिंग मशीन की मदद से नोटों की गिनती की गयी. 2 प्रिंटर भी मंगाये गये थे. जब्त नकदी और दस्तावेज ले जाने के लिए 2 बड़े लोहे के ट्रंक मंगाने पड़े.

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से साफ होना चाहिए कि दागदार अतीत वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जिसने सार्वजनिक संसाधनों के दोहन और तत्कालीन सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के साथ सांठगांठ करके संपत्ति बनाई है.

दावा तो यह भी किया जा रहा है कि छापेमारी में करीब 22 करोड़ रुपए मूल्य का सोना मिला है. 20 करोड़ से अधिक नकदी की भी बात कही जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गयी है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m