शब्बीर अहमद, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर (FIR) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के बयान को लेकर एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा और केंद्र सरकार पर सियासी हमला बोला है। सोशल मीडिया में सिंघार ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और देश में लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए।

बीजेपी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर

राहुल गांधी पर हुई एफआईआर का कड़ा विरोध करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि एक तरफ बीजेपी समानता की बात करती है और दूसरी तरफ देश के नेता प्रतिपक्ष पर तुरंत केस दर्ज करवा देती है। यही भाजपा की कथनी और करनी का असली अंतर है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा- बीजेपी नहीं चाहती कि देश बिना किसी विवाद के शांति से चले। वह चाहती है कि देश में लगातार सांप्रदायिक विवाद होते रहें ताकि वे सत्ता का सुख भोगते रहें।

लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त

जब कांग्रेस का आम कार्यकर्ता किसी मामले में थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करता है, तो पुलिस सुनवाई नहीं करती, लेकिन राहुल गांधी पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया जाता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो चुका है और सरकार अब खुली तानाशाही पर उतर आई है।

संजय गांधी अस्पताल की ऊपरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग: हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

विदेश में कुछ, देश में कुछ और

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए बयान पर निशाना साधते हुए सिंघार ने कहा कि भागवत विदेश जाकर ‘भारत सबका है’ का पाठ पढ़ा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि देश में अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वह देश के युवाओं के बढ़ते आंदोलन से घबराए हुए हैं।

भारत में बार-बार हिंदू-मुस्लिम विवाद

उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में बार-बार हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़े किए जाते हैं, जबकि विदेशों के मंचों से जाकर संदेश दिया जाता है कि सब एक हैं। जब दूसरे देश के लोग भारत के जमीनी हालात देखते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि यहां किस स्तर पर सांप्रदायिकता फैलाई गई है। उन्होंने संघ प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा कि जो बात उन्होंने विदेश की धरती पर कही है, क्या वही बात वे भारत में आकर किसी सार्वजनिक मंच से बोलने की हिम्मत दिखाएंगे?

हल्द्वानी शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर FIR का मामला: कमलनाथ का भाजपा पर तीखा हमला,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m