शब्बीर अहमद, भोपाल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज हुई FIR को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने भाजपा पर “चोरी और सीनाजोरी” का आरोप लगाते हुए दलित समाज के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया है।
भाजपा दलितों के अपमान पर उतारू
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा की यह कार्रवाई न केवल दलित समाज का अपमान है, बल्कि उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश भी है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा- शुद्धिकरण से दलित समाज का अपमान: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद उस स्थान का ‘शुद्धिकरण’ करना सीधे तौर पर दलित समुदाय का अपमान है। राहुल गांधी पर FIR अन्यायपूर्ण: जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस भेदभावपूर्ण कृत्य का विरोध किया, तो दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ ही गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई।
भाजपा की मानसिकता पर सवाल: यह घटना दर्शाती है कि भाजपा न केवल दलित समाज को नीचा दिखाने का काम करती है, बल्कि उनके हक की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं का उत्पीड़न भी करती है।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जनभागीदारी समिति से नियुक्त कर्मचारियों को केवल लंबी सेवा के आधार पर नहीं मिलेगा स्थायी दर्जा
‘कांग्रेस पूरी मजबूती से साथ खड़ी है’
कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि देश का दलित समाज भाजपा के इस अन्याय और अपमान को चुपचाप सहन नहीं करेगा और समय आने पर इसका करारा जवाब देगा।
Gen Z पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर! 2028 से पहले युवाओं को साधने की सियासी जंग तेज, जानें क्या है दोनों पार्टियों का प्लान
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


