Lifestyle Desk : लेदर बैग बहुत ही खूबसूरत दिखते हैं और काफी स्टाइलिश भी होते हैं. जब भी इसे कैरी करके हम कहीं बाहर निकलेंगे हैं तो बहुत ही एलिगैंट लगता है. लेकिन इनकी देखभाल थोड़ा ध्यान मांगती है. अगर सही तरीके अपनाए जाएं, तो आपका बैग लंबे समय तक नया जैसा दिख सकता है. यहां कुछ आसान और सेफ होममेड तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप लेदर बैग को साफ और मेंटेन कर सकते हैं.

हल्का गीला कपड़ा

धूल या हल्के दाग के लिए एक सॉफ्ट कपड़े को हल्का गीला करें।धीरे-धीरे बैग की सतह को पोंछें।ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें।

नारियल तेल या ऑलिव ऑयल

लेदर को चमक और नमी देने के लिए एक मुलायम कपड़े पर थोड़ा सा तेल लें, हल्के हाथ से बैग पर रगड़ें।ज्यादा मात्रा में तेल न लगाएं, वरना दाग पड़ सकते हैं।

माइल्ड साबुन सॉल्यूशन

जिद्दी दाग के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा बेबी शैम्पू या माइल्ड साबुन मिलाएं। कपड़े को इस सॉल्यूशन में डुबोकर निचोड़ लें।धीरे-धीरे दाग वाली जगह साफ करें।बाद में सूखे कपड़े से पोंछ लें।

विनेगर और पानी

दाग और बदबू हटाने के लिए बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं।कॉटन से हल्के हाथ से लगाएं।तुरंत सूखे कपड़े से साफ करें।

ये बातें ध्यान रखें

  1. हार्ड केमिकल या डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें.
  2. सीधे पानी में डुबोकर साफ न करें.
  3. तेज धूप में सुखाने से बचें.
  4. जब बैग इस्तेमाल में न हो, तो उसे कपड़े के बैग (dust bag) में रखें.
  5. अंदर अखबार या पेपर भरकर उसका शेप बनाए रखें.