कुंदन कुमार, पटना। पटना में हुए छात्रों के आंदोलन पर वाम दल के विधायक संदीप सौरभ की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। संदीप सौरभ ने कहा कि, बिहार में जो छात्र आंदोलन हो रहा है, उसको लेकर मंत्री कह रहे हैं कि ये छात्र आतंकी हैं। आप समझ लीजिए इनको (छात्रों) ये लोग क्या कह रहे हैं?

संदीप सौरभ ने पीएम मोदी पर उठाया सवाल

वहीं , पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संदीप सौरभ ने कहा कि, पीएम रात को लोगों को जगाकर कहते हैं कि पेपर लीक मामले में दोषियों को जल्द सजा देंगे, लेकिन उन्होंने कहीं भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात नहीं कही। एनटीए को भंग करने की कोई बात नहीं की। यहां सीबीआई पेपर लीक दोषियों के खिलाफ सबूत नहीं जुटा पा रही हैं। वो बरी हो रहे हैं और उधर पीएम अलग राग आलाप रहे हैं।

रुकने वाला नहीं छात्रों का आंदोलन- संदीप सौरभ

उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई राजनीतिक साजिश इस छात्र आंदोलन के तहत नहीं की जा रही है। छात्रों को सड़क पर पीटा जा रहा है। अगर दिल्ली में छात्र प्रदर्शन करता है, तो उसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया जाता है। यहां मंत्री राम कृपाल यादव पटना में छात्रों का आतंकी बता रहे हैं। यह सब जनता देख रही है। शिक्षा व्यवस्था को सही करने के लिए चला आंदोलन कहीं भी रुकने वाला नहीं है। छात्र नौजवान अपने हक को लेकर रहेंगे।

छात्र के बहाने राजनीति कर रहा विपक्ष- रामकृपाल यादव

वहीं, बीजेपी विधायक और सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री लगातार छात्रों के हित में निर्णय लेते रहे हैं। पीएम कह रहे हैं कि विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में बहस करा ले। लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं कर रहा है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष छात्र के बहाने इस पर राजनीति कर रही है, जो कहीं से भी उचित नहीं है। उन्होंने साफ साफ कहा कि सोनम वांगचुक ने अनशन वापस लिया है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

पीएम मोदी का वीडियो संदेश

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं। दोषी पकड़े गए हैं और जेल में हैं। हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी थी कि विद्यार्थियों का साल बर्बाद न हो। तत्काल पेपर लेना जरूरी था। सरकार ने पूरी ताकत लगाई ताकि 22 लाख विद्यार्थियों की कम से कम समय में परीक्षा हो जाए। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गए।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, मैंने आज विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। विभागों ने मुझे देर रात प्रस्ताव दे दिया। इस प्रस्ताव पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सोमवार से संसद का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है, इसलिए उस बिल को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का प्रयास जाएगी।

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल

उधर बीते 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। कल देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मुलाकात करने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन तोड़ा। सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया।

उन्होंने कहा कि, इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या लेटर पर साइन करके मुझसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था। यह अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए किया गया।

ये भी पढ़ें- राजद विधायक का सरकार पर हमला, कहा-पेपर लीक मामले में लीपापोती, युवाओं की आवाज दबा जा रही