Don’t bite the hand that feeds you. मानवता का पहला पाठ है कि जिसने कभी भी आपका भला किया हो उसे कभी नुकसान न पहुँचाएँ।जिस हाथ ने आपको सहारा दिया हो भूल कर भी उसे चोंटिल ना क़रें। मानव जीवन में कोई भी सफलता कभी भी अकेले के प्रयासों का परिणाम नहीं होती। जिस किसी ने भी संकट में आपका हाथ थामा हो, सही समय पर सलाह दी हो, अवसर दिया हो या कठिन समय में आप पर भरोसा किया हो ऐसे लोग आपके लिए ईश्वर का वरदान होते हैं इन्हें सहेज कर रखिएगा।
जीवन में मिले सहयोग को याद रखना और सहयोग करने वाले के प्रति कृतज्ञ रहना मनुष्य का नैतिक दायित्व है। स्वार्थ में डूबा हुआ व्यक्ति उन्हीं लोगों को भूल जाता है जिन्होंने उसके कठिन समय में उसका साथ दिया हो। इससे भी बड़ी विडंबना यह है जब व्यक्ति अपना हित चाहने वालों को ही नुकसान पहुँचाने की कोशिश करता है। ऐसा कृत कृतघ्नता नहीं बल्कि विश्वास के साथ भी विश्वासघात है।

“जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना” यह केवल एक मुहावरा नहीं बल्कि मानवीय चरित्र की कमजोरी का संकेत है। एक प्रसिद्द इंग्लिश Expression “One good turn deserves another.” कहता है कि उपकार का बदला उपकार से ही देना चाहिए। लेकिन यदि उपकार का बदला उपकार से न दे सकें तो कम से कम अपकार न करें। सच्चा और संस्कारी व्यक्ति वही होता है जो अपनी सफलता की सीढ़ियों को कभी नहीं भूलता।क्योंकि वह समझता है कि जिन हाथों ने उसे सम्भाल है, ऊँचा उठाया है उनका सम्मान करना ही उसकी वास्तविक ऊँचाई है। कृतज्ञता मनुष्य को बड़ा बनाती है लेकिन कृतघ्नता उसकी सारी उपलब्धियों को छोटा कर देती है।
“Gratitude is the sign of noble souls.” अँग्रेज़ी के इस Phrase में कहा गया है कि कृतज्ञता सज्जन और महान हृदय की पहचान है। “कृतज्ञो न भवेत् पुंसां, स एव पुरुषाधमः।” यह पंक्ति आमतौर पर महाभारत या नीति ग्रंथों के संदर्भ में कृतघ्नता की निंदा करने के लिए कही गई है मगर इसका शाब्दिक अर्थ भी शत प्रतिशत सही है जो मनुष्य दूसरों के द्वारा किए गए उपकार को नहीं मानता वह पुरुषों में सबसे नीच और अधम है। इसलिए कहा गया है “Never forget those who helped you up.” यानी जिसने आपको ऊपर उठने में मदद की, उसे कभी मत भूलिए। कृतज्ञता ही इंसानियत की पहचान है। प्रसन्न रहने के लिए एहसानफरामोशी नहीं कृतज्ञता को चुनिए क्योंकि “A grateful heart is a happy heart.” अर्थात् कृतज्ञ हृदय ही सच्चे अर्थों में प्रसन्न हृदय होता है।

संदीप अखिल, सलाहकार संपादक न्यूज 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़/लल्लूराम डॉट कॉम
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



