कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी नेता पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में भाजपा नेता के दोनों पैर पर चोट आई है। जिसके बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। नशे के अवैध कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।
यह पूरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, तालिब शाह चौक के पास भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगन सिद्दीकी पर जानलेवा हमला हुआ। तीन बदमाश ने चाकुओं से अटैक कर दिया। हमले में दोनों पैर पर चोट आई है। घटना के बाद बीजेपी नेता को इलाज के लिए विक्टोरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: बालाघाट में दंपति की मौत: पत्नी को बचाने के लिए कुएं में उतरा पति, दोनों की गई जान
बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। नशे के अवैध कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। वहीं संस्कारधानी में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की वारदातों ने कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी नेता मंगन सिद्दीकी ने बताया कि चाचा की दुकान पर जा रहा था। रास्ते में गाड़ी रोकर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान तीन लोग पीछे से आए और चाकुओं से हमला कर दिया। पैर से बचाव किया जिससे चोट आई है। वासिम का लड़का जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।
क्या है विवाद की वजह ?
बीजेपी नेता मंगन सिद्दीकी ने बताया कि विवाद इस बात का है कि नशे के इंजेक्शन के खिलाफ मुहिम चलाता आया हूं, जिसके चलते वासिम ने जान से मारने की नियत से मेरी गर्दन पर चाकू चलाया था। इस मामले में वासिम को सात साल की सजा हुई है। इसी बात को लेकर वासिम का बेटा अरमान कई बार धमकी दे चुका है, जिसकी शिकायत हनुमानताल थाने में दर्ज है। आज फिर अरमान ने अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

