मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना दिगोडा थाना क्षेत्र के बैदोरा गांव की बताई जा रही है।
READ MORE: खटारा क्रूज़ बना 13 सैलानियों की मौत का कारण! हादसे से 2 महीने पहले ही दी गई थी चेतावनी, रिसोर्ट मैनेजर के पत्र से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जानकारी के मुताबिक, बारिश के दौरान दोनों बच्चियां बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं।
READ MORE: पूर्व जज की बहू की संदिग्ध मौत: 1 साल पहले हुई थी शादी, भाई ने किया बड़ा खुलासा
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दोनों बच्चियों को इलाज के लिए नजदीकी दिगोडा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

