कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। फार्म हाउस पर हरियाणा के कांग्रेस नेता के साथ अवैध शराब फैक्ट्री लगाने वाले अमित कुमार को आबकारी टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी टीम ने छापा मारकर 7 करोड़ के अवैध शराब, मशीन और अन्य सामान पकड़ा था। इस मामले में हरियाणा के कांग्रेस नेता रणदीप मालिक और ग्वालियर के सुरेंद्र तोमर फरार है। फरार आरोपियों में मंजेश कंजर और राज हुड्डा के नाम भी शामिल किए गए। आरोपी अमित से पूछताछ कर उसे जले भेज दिया है।

बरामद शराब की कीमत 7 करोड़ रुपए आंकी

दअरसल आबकारी विभाग की टीम ने 26 अक्टूबर को घाटीगांव क्षेत्र में भाजपा नेता सुरेंद्र तोमर के फार्म हाउस पर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी। इस कार्रवाई में 36 ड्रम, 313 केन में 22850 ली- स्प्रिट (ओपी), 220 पेटी विदेशी मदिरा व्हिस्की सहित शराब निर्माण के लिए बड़ी मशीनें, होलोग्राम, 40 हजार वारदाना, 7 लाख रुपए नगद बरामद हुए थे। फैक्ट्री में बरामद मशीनों की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए आंकी गई थी। फैक्ट्री में 4 मजदूर, एक किरायानामा लेकर पहुंचे युवक सुमित जाट, सुनीता जाट, प्रतीम जाट, दीपक जाट सभी निवासी हरियाणा, मोहित उर्फ मोनू तोमर निवासी अंबाह उसी दिन गिरफ्तार हो गए थे।

आबकारी भर्ती में गड़बड़ी मामलाः कर्मचारी चयन मंडल ने दर्ज कार्रवाई FIR, सीसीटीवी रिकॉर्ड से

अंतरराज्यीय तस्करी के मामलों सहित 15 केस दर्ज

फैक्ट्री लगाने वाले हरियाणा के अमित कुमार, हरियाणा के कांग्रेस नेता रणदीप मलिक और ग्वालियर के भाजपा नेता सुरेंद्र तोमर के साथ-साथ मंजेश कंजर और राज हुड्डा फरार हो गए थे। आबकारी टीम को जब दो दिन पहले अमित कुमार की लोकेशन हरियाणा की मिली तो टीम ने विगत दो दिन से हरियाणा में दबिश देकर आरोपी अमित कुमार की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और ग्वालियर ले आए। फैक्ट्री लगाने वाले हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस नेता रणदीप मलिक उर्फ करन शर्मा पर अंतरराज्यीय तस्करी के मामलों सहित 15 मामले दर्ज हैं।

रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ाः मुकेश की जगह रंजित ने दी थी परीक्षा, CBI ने 2 मुन्ना भाई को बिहार से

अमित 15 साल से शराब तस्करी कर रहा

आरोपी अमित 15 साल से शराब तस्करी कर रहा है। 2020 से कांग्रेस नेता रणदीप मलिक से मिला था। तब से रणदीप अपने पिता और भाई के साथ मिलकर शराब तस्करी करने लगा था। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम ने इस मामले में गिरफ्तार अमित कुमार को जेल भेज दिया है और अब फरार चल रहे चार शेष आरोपी रणदीप मलिक, सुरेंद्र तोमर, राज हुड्डा, मंजेश कंजर की तलाश शुरू कर दी है।

MP में चढ़ा पारा: मार्च में 40 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है तापमान, अप्रैल-मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m