धर्मेद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में शराब ठेकेदार और उसके मुनीम के साथ दबंगों द्वारा  मारपीट की गई और उनके वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब ठेकेदार राहुल राय के मुनीम हर्ष मिडक्या जब शराब दुकान का कैश लेकर अपनी बोलेरो गाड़ी से मड़िया गॉव से कैरीपुरा की तरफ जा रहे थे, तभी शराब माफिया ने अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता रोककर मुनीम को जातिसूचक गालियां दी और पैसों की मांग की गई और विरोध करने पर लात-घूंसों से हमला कर दिया गया। 

READ MORE: रेलवे में मेडिकल क्लेम घोटाला: फर्जी बिलों से 40 लाख से ज्यादा की हेराफेरी, 3 कर्मचारी सस्पेंड

घटना की सूचना मिलते ही  ठेकेदार राहुल राय जब मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी शराब माफियाओं ने  मारपीट कर दी और उनके थार वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना में घायल ठेकेदार राहुल और उनके मुनीम हर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पृथ्वीपुर पुलिस ने 8 नामजद और 2 अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m