इदरीश मोहम्मद, पन्ना। सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का वो सीन तो आपको याद ही होगा, जहां पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए दूध के टैंकर में गुप्त केबिन बनाकर लाल चंदन की तस्करी की जाती है। ठीक उसी फिल्मी अंदाज को हकीकत में दोहराने की कोशिश की मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तस्करों ने! लेकिन वो कहते हैं ना कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, और यहां तस्करों का यह ‘पुष्पा स्टाइल’ पन्ना पुलिस की पैनी नजरों के आगे पूरी तरह फेल हो गया।

READ MORE: फ्री में शराब नहीं मिली तो जिला पंचायत सदस्य पति का हंगामा: सेल्समैन से मारपीट, कार से कुचलने का प्रयास, घटना का वीडियो वायरल 

 मामला पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम कैथी के पास फिल्मी अंदाज में घेराबंदी की। पुलिस ने जब एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका, तो पहली नजर में वो खाली नजर आया। लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की, तो गाड़ी के भीतर ‘पुष्पा’ मूवी की तर्ज पर बनाया गया एक बेहद चालाकी भरा गुप्त केबिन मिला। ​जैसे ही पुलिस ने उस केबिन को खोला, अधिकारियों के होश उड़ गए! उस गुप्त तहखाने के अंदर ठूस-ठूस कर भरी हुई थीं अवैध शराब की 91 पेटियां। पुलिस ने मौके से कुल 819 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। इस पूरी कार्रवाई में करीब 4 लाख रुपये की शराब और 10 लाख रुपये मूल्य की पिकअप गाड़ी को जप्त किया गया है, यानी कुल 14 लाख रुपये का माल पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

READ MORE: MP में मौत का तांडव: इन 3 जिलों में खून से लाल हुई सड़क, हादसे में 6 लोगों की गई जान

पुलिस ने ​मौके से छतरपुर जिले के रहने वाले आरोपी ड्राइवर प्रमोद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार और उनकी टीम की इस बड़ी और मुस्तैद कामयाबी की हर तरफ सराहना हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m