मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण बाधित हो गई. महाराष्ट्र में ठाणे और मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर टूटने का मामला सामने आया है. इससे ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। घंटों के इंतजार के बाद लोगों ट्रैक पर चलकर जाना पड़ा. वहीं लंबी दूरी की रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है.
मुंबई लोकल ट्रेन में आग लगने और सिस्टम खराब होने की घटना के बाद सेंट्रल रेलवे का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई है.
मुंबई में सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) तार लटकने से लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. मुलुंड और ठाण रेलवे स्टेशनों के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट से एक बाहरी तार लटकता हुआ पाए जाने के बाद सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई.
लंबे समय तक ट्रेनें नहीं चलने से यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा. कई लोग घंटों तक डिब्बों में फंसे रहे. जब कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली तो कुछ यात्रियों ने जोखिम उठाते हुए रेलवे ट्रैक पर उतरकर पैदल ही नजदीकी स्टेशन तक पहुंचने का फैसला किया.
यात्रियों को मुलुंड और नाहुर के बीच पटरियों पर चलते देखा गया। सेंट्रल रेलवे के CPRO स्वप्निल नीला ने कांजुरमार्ग में सिग्नल फेल होने की घटना की पुष्टि की है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुंबई की सेंट्रल लाइन में प्रॉब्लम आने से लोकल ट्रेनों का संचालन रुका.
वहीं, सेंट्रल रेलवे के मुंबई डीआरएम ने एक्स पर लिखा है कि कांजुरमार्ग में एक तार हटाने के लिए OHE ब्लॉक और रिले रूम में धुआं निकलने की घटना के कारण, ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं और गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
सप्ताह की शुरुआत में ही काम और कारोबार के लिए घरों से निकले हजारों यात्रियों को लंबी देरी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा. सेंट्रल रेलवे की कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों तक ट्रैक पर खड़ी रहीं जिससे पूरे नेटवर्क पर असर पड़ा.
मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ओवरहेड वायर टूटने की वजह से लोकल ट्रेन की सेवाएं बाधित हुई हैं. रेलवे प्रशासन के मुताबिक कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द भी किया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

