शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने नापतौल विभाग से जुड़े कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान सेवानिवृत्त नापतौल निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन पर 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
READ MORE: 2 लाख की सड़क, बीच में खंभा! मैहर में विकास नहीं, लापरवाही की मिसाल
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अमित सिंह बघेल, जो बीपी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप के संचालक हैं, ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच के दौरान तीन नोजल बंद कर उनके खिलाफ प्रकरण बनाया गया। आरोप है कि इस मामले के निराकरण और मशीनों की स्टैम्पिंग के नाम पर प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन ने 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने गुरुवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान सेवानिवृत्त नापतौल निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
READ MORE: TI पर कुख्यात बदमाश को संरक्षण देने के आरोप, मुखबिर ने कमिश्नर से की शिकायत, अब हुई ये कार्रवाई
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, हरिप्रसाद पटेल कथित तौर पर प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के कहने पर रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से रिश्वतखोरी का नेटवर्क चलाते थे। फिलहाल लोकायुक्त मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

