तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सरकारी लापरवाही का अनोखा मामला सामने आया है। जहां 2.92 लाख रुपये की लागत से लगभग 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन सड़क के बीचों-बीच खड़े बिजली के खंभे को हटाने की जरूरत तक नहीं समझी गई। नतीजतन सड़क बन गई, लेकिन खंभा वहीं का वहीं खड़ा रह गया। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत कंचनपुर के जलहा गांव का बताया जा रहा है।
इस लापरवाही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे सरकारी सिस्टम का “स्मारक” बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें: लचर सिस्टम से परेशान हुई बुजुर्ग महिला, लोट लगाते पहुंची कलेक्ट्रेट, जमीन विवाद में शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
वहीं मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर सिर्फ जांच तक सीमित रहता है या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई भी होती है।
ये भी पढ़ें: करोड़ों की लागत, पहली बारिश में जलभराव! अटल भवन पर उठे गंभीर सवाल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

