विक्की आर्या, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में सिस्टम की लचर व्यवस्था ने एक बुजुर्ग महिला को जमीन पर लोट लगाने पर मजबूर कर दिया। महिला इसी तरह कलेक्ट्रेट पहुंची और अपनी परेशानी सुनाई। पीड़िता जमीन विवाद से परेशान थीं और कई बार शिकायत करने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने अपने बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए यह रास्ता अपनाया। 

दरअसल, तलैया मोहल्ला में रहने वाला गोलू अपनी मां भंवरी बाई के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। गोलू ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने जतरापुरा क्षेत्र में अपनी 10 बीघा जमीन भोपाल निवासी रेखा बाई को बेची थी। उन्होंने अपने दस बीघा के अलावा हमारे दो बीघा का अन्य जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। वहां मछली पालन के लिए तालाब बनाया जा रहा है जिसमें उनकी जमीन पर भी खुदाई चल रही है। 

युवक ने आरोप लगाया कि उन्होंने जब कब्जे धारियों को रोकना चाहा तो उन्होंने झूठी शिकायत की धमकी देकर उनसे मारपीट की। प्रशासन को भी इस बारे में कई बार शिकायत थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे मजबूरी में पिंड भरते हुए महिला कलेक्ट्रेट आई।

इस मामले में संयुक्त कलेक्टर नितिन जैन ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार से कराई गई थी खुदाई की उसकी हुई है जो खनिज विभाग से परमिशन लेकर की जा रही है। जांच के दौरान भंवरी बाई के खेत में खुदाई न होने के बाद भी सामने आई है। इसके बाद भी अगर उन्हें आपत्ति है तो यह खनिज विभाग और एसडीएम के यहां पुनर्सीमांकन के लिए आवेदन लगा सकती हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m