संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र की छकतला चौकी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस मौत को परिवार सामान्य समझ रहा था, उसके पीछे पत्नी, प्रेमी और एक साथी की खौफनाक साजिश छिपी हुई थी।
READ MORE: 15 साल की नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप: मकान मालिक समेत 5 गिरफ्तार, बंद कमरे में रखकर की दरिंदगी
बताया जा रहा है कि मृतक उदिया की पत्नी बड़दी का पिछले दो सालों से अजान रावत के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। अजान बीमारी ठीक करने के बहाने घर आता-जाता था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। 10 मई 2026 की सुबह जब उदिया की लाश खाट पर मिली तो मामला सामान्य मौत जैसा लग रहा था, लेकिन शरीर पर मिले निशानों ने पुलिस को शक में डाल दिया। पोस्टमार्टम और जांच के बाद जो सच सामने आया उसने सभी को चौंका दिया।
READ MORE: रिश्तों का कत्ल: बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से उतारा छोटे भाई को मौत के घाट,19 साल बाद बेटी की इज्जत का हिसाब भाई की हत्या से चुकाया
पुलिस के मुताबिक पत्नी बड़दी ने अपने प्रेमी अजान रावत और उसके साथी राहुल के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश भी की गई। छकतला चौकी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

