नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरगांव पुलिया के पास नहर में मिली अज्ञात महिला के अंधे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दुष्कर्म के केस में राजीनामा न करने से नाराज प्रेमी ने ही अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका की कार में ब्लेड से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने फरार आरोपी को जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल कार व ब्लेंड जब्त कर लिया है।
READ MORE: नरसिंहपुर में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी का आरोप
आरोपी ने बताया कि मृतिका विनीता उर्फ खुश्बू से उसका प्रेम प्रसंग था। आरोपी द्वारा दूसरी महिला से विवाह कर लेने के बाद मृतिका ने उसके विरूद्ध महिला थाना जिला सिवनी में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपी द्वारा मृतिका पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, वंही मृतिका राजीनामा करने के लिए तैयार नहीं थी जिससे परेशान होकर आरोपी ने मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई। आरोपी 31 जुलाई को मृतिका को नागपुर से अपने साथ लेकर निकला था। इस दौरान उसे नागपुर, इटारसी एवं छिंदवाड़ा में अपने साथ रखा। 04 अगस्त को आरोपी ने मृतिका का कार में ही ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और शव को कायदी के पास नहर में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी ने कार को गोंदिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर नागपुर एवं दुर्ग की ओर फरार हो गया था।
READ MORE: सतवास में 3 साल के मासूम अयनांश की तलाश खत्म: हादसे के करीब 3 किलोमीटर दूर मिला शव, SDRF की सर्चिंग के दौरान हुई बरामदगी
बता दे कि ग्राम डोंगरगांव में 05 अगस्त को नहर में एक अज्ञात महिला का शव ग्राम मंगेझरी से डोंगरगांव की ओर नहर मे बहता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस बल की मौजूदगी में शव को नहर के पानी से बाहर निकाला गया। वंही वारासिवनी पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


