LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर 200 रुपए सस्ता हो गया है। पेट्रो कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती करते हुए आज से 200 रुपए सस्ता कर दिया है। तेल कंपनियों ने ये कटौती 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की है। एलपीजी की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई हैं। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले जुलाई महीने में भी Commercial LPG Cylinder सस्ता हुआ था।
ताजा कटौती के बाद दिल्ली से कोलकाता तककमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गए हैं। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं।
फैसले के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत में 209 रुपये की कमी हुई है।ताजा कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2728 रुपये रह गई है। वहीं कोलकाता में इसका दाम 2872.50 रुपये हो गया है। दिल्ली में दो महीनों में एलपीजी की कीमतों में आई गिरावट (Delhi LPG Cylinder Price Cut) की, तो ये अब 385.50 रुपये सस्ता हो गया है।
देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
| शहर | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर |
| दिल्ली | ₹2738.00 | ₹2930.00 | ₹192 |
| कोलकाता | ₹2872.50 | ₹3081.50 | ₹209 |
| मुंबई | ₹2691.50 | ₹2885.50 | ₹194 |
| चेन्नई | ₹2906.00 | ₹3106.00 | ₹200 |
जुलाई में भी सस्ता हुआ था सिलेंडर
गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price Cut का तोहफा देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की थी। उसके बाद दिल्ली में 19 Kg वाला एलपीजी सिलेंडर 3,113.50 रुपये से कम होकर 2,930 रुपये, कोलकाता में 3255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये रह गई थी. अब अगस्त की पहली तारीख को सुबह-सुबह LPG Price Cut के रूप में फिर से बड़ी राहत मिली है।

आम आदमी पर क्या होगा असर
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च घटेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली सस्ते कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी सस्ती हो सकती है। बता दें कि ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हो रही है।
घरेलू सिलेंडर पर राहत नहीं
फिलहाल घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर (14 Kg LPG Cylinder Price) में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 7 जून के स्तर पर बनी हुई हैं। दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है, तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 968 रुपये पर स्थिर है। इसके अलावा मुंबई में 14 Kg LPG Cylinder Price 941.50 रुपये, तो वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 957.50 रुपये है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


