Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली दंगा कांड में ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद की सजा; संसद में राममंदिर चढ़ावा चोरी का ‘नाटक’; अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर तंज कसा; इंस्टाग्राम, फेसबुक और Meta इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज प्रमुख रहा।

1. दिल्ली दंगा कांड में ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद की सजा

फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगा हुआ था. इसमें IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. ताहिर के साथ ही अदनान, जावेद, नाज़िम और कासिम को भी उम्रकैद हुई है. इससे पहले कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज प्रवीण कुमार ने अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन, अदनान, जावेद, नाजिम और कासिम को दोषी ठहराया था. कोर्ट ने ताहिर को IPC की धाराओं 302, 188, 153, 153A, 147, 149 और 365 के तहत दोषी ठहराया था.

पढ़े पूरी खबर…….

2. संसद में राममंदिर चढ़ावा चोरी का ‘नाटक’

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष ने संसद में जमकर बवाल काटा। एक तरफ संसद की कार्यवाही के दौरान हंगाम किया। वहीं दूसरी तरफ संसद परिसर में नाटकीय प्रस्तुति दी। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) पुजारी के वेश में दानपेटी के पास बैठे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) श्रद्धालु की भूमिका में दानपेटी में पैसे डाला। इसके बाद पुजारी के वेश में बैठे पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग खड़े हुए।

पढ़े पूरी खबर…….

3. अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर तंज कसा

एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक-2026 संसद (लोकसभा और राज्यसभा) से पास हो गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा। संसद के दोनों सदनों से एंटी-पेपर लीक बिल पास होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में एक बार फिर छात्रों के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर अभिजीत दीपके ने तंज कसा है। अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी त्वचा देश के भविष्य से ज्यादा चमकदार है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. इंस्टाग्राम, फेसबुक और Meta इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी के मॉर्फ्ड फोटो (PM Modi AI generated photo) वायरल करने के मामले में हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेटा इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज किया है। प्रधानमंत्री मोदी के AI से एडिट किए गए वीडियो और फोटो इन सभी सोशल मीडिया पर पब्लिश किए गए थे। पुलिस ने Meta को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी Meta के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर इस मामले पर जवाब मांगा है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दियाः बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है। शहजाद पूनावाला ने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं अब तक बीजेपी ने भी शहजाद के इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। शहजाद पूनावाला ने अचानक अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से पार्टी का नाम और अपना पद हटा दिया है। साथ ही अपने पोस्टर में इंडिया फर्स्ट की इमेज लगाई है। शहजाद पूनावाला ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी का Lifelong Follower बताया है। शहजाद पूनावाला के X प्रोफाइल से बीजेपी का उल्लेख हटने के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। (पूरी खबर पढ़े)

दर्जी निकला जैश-ए-मोहम्मद का आतंकीः  पश्चिम बंगाल एसटीएफ (West Bengal STF) को आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से गिरफ्तार किया है। आतंकी ही पहचान हावड़ा निवासी हमीम मंडल के रूप में हुआ है। वह दर्जी का काम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहा था। आतंकी दर्जी सीएम शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की रेकी कर रहा था। (पूरी खबर पढ़े)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में भारत का ‘गोल्डन डे’ः कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश को गर्व का मौका दिया। महज 30 मिनट के अंतराल में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय जूडो के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। वहीं, यामिनी मौर्य भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिससे भारत का कम से कम एक और रजत पदक पक्का हो गया है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m