Tailor Turns Out To Jaish-e-Mohammed Terrorist: पश्चिम बंगाल एसटीएफ (West Bengal STF) को आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से गिरफ्तार किया है। आतंकी ही पहचान हावड़ा निवासी हमीम मंडल के रूप में हुआ है। वह दर्जी का काम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहा था। आतंकी दर्जी सीएम शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की रेकी कर रहा था।
वह कई दिनों से पश्चिम बंगाल एसटीएफ की निगरानी में था। महीनों से उस पर नजर रखी जा रही थी। उसके मोबाइल से पाकिस्तान के संपर्कों से बातचीत के सबूत मिले हैं। पुलिस शहजाद भट्टी गैंग से उसके संबंध की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, निगरानी के दौरान हमीम को राज्य के कई इलाकों में आते जाते देखा गया था। उसके फोन की जांच में कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं। हमीम को जल्द ही पूर्वी बर्धमान की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए उसे कोलकाता लाया जाएगा। जांच में सामने आया है कि हमीम पहले हावड़ा के पिलखाना इलाके में रहता था और वहां दर्जी का काम करता था। वह वर्दियां सिलने के काम से जुड़ा था। पिलखाना के कुछ हिस्सों में हाल ही में बेदखली का नोटिस जारी होने के बाद वह वहां से बर्धमान चला गया था।
आने वाले दिनों में कई अहम जानकारी आ सकती है सामने
पुलिस को शक है कि हमीम बंगाल के बड़े राजनीतिक नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के काम में भी शामिल हो सकता है। इसमें राज्य की मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
मंत्री उमेश राय ने आपराधिक तत्वों को वॉर्निंग दी
बर्दवान में पश्चिम बंगाल STF द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के एक ऑपरेटिव की गिरफ्तारी पर मंत्री उमेश राय ने कहा कि यह नया पश्चिम बंगाल है, और यहां अलगाववादी और देश विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पिछले कई दिनों से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। एक पाकिस्तानी नागरिक पूरे भारत में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। अलग-अलग समय पर, वह अलग-अलग तरीकों से लोगों को धमकाता था। मुझे कई इंटरनेशनल कॉल भी आए जिनमें मुझे जान से मारने और मेरे बेटे को किडनैप करने की धमकियां दी गईं। हमने इस मामले पर ममता सरकार से बात की थी। पुलिस ने जांच के लिए मामला STF को सौंप दिया। उसी सिलसिले में, इन लोगों को अब गिरफ्तार किया गया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


