कौशांबी। जिले के कोखराज टोल प्लाजा के पास एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है।
ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। इस हादसे में पांच टोल कर्मचारी समेत 10 लोग झुलस गए। वहीं टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई।
READ MORE: रफ्तार ने छीन ली जिंदगी: डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, 2 लोगों की मौत
सड़क पर तड़पते दिखे कर्मचारी
घटना इतना भयानक था कि झुलसे हुए कर्मचारी सड़क पर तड़पते दिखाई दिए। आग की लपटें देखकर टोल के दोनों तरफ बस और कारों की लंबी लाइन लग गई। 2 किमी दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही है। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ‘जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- इनके झूठे नायकत्व का सारा मायाजाल हो गया तार-तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कौशांबी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

