फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हालिया हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है, इस मामले में परत दर परत कई चीजें सामने आ रही हैं, जिसके बाद अब यह मुद्दा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है.
बताया जा रहा है कि याचिका को मंगलवार को हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई के लिए मेंशन किया गया. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश की ओर से मामले को बुधवार सुबह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए जाने की जानकारी सामने आई है.
आपको बता दें कि घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके लिए पुलिस की ओर से मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित किए जाने की भी जानकारी है. वहीं, एलपीयू प्रशासन ने परिसर में छात्रा के साथ ऐसी कथित घटना होने के दावे से इनकार किया है. प्रदर्शन के दौरान छात्रों का भयानक रूप देखने को मिला जो दंगे से कम नहीं था. घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई. स्थिति को देखते हुए एलपीयू ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है.इसके साथ ही मिड-टर्म परीक्षाओं को भी आगे बढ़ाया गया है.
अब हाईकोर्ट की सुनवाई पर नजर
एलपीयू मामले में अब सीबीआई जांच की मांग वाली पीआईएल हाईकोर्ट पहुंचने के बाद बुधवार की सुनवाई महत्वपूर्ण हो गई है. हाईकोर्ट में याचिका पर क्या रुख सामने आता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी. देखने वाली बात यह होगी कि अब कोर्ट से क्या निर्णय लिया जाता है.
- ‘भारत पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता’, INDIA गठबंधन की रैली से पहले नित्यानंद राय का तीखा हमला
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’

