LSG vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि लखनऊ के लिए आकाश महाराज सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और प्रशांत वीर ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन, संजू सैमसन ने 20 रन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 13 रन बनाए। उर्विल पटेल 6 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश महाराज सिंह ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (LSG vs CSK IPL 2026)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) : मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

