LSG vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, ऐसे में चेन्नई पहले बल्लेबाजी करेगी।
प्लेऑफ की रेस से बाहर है लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है। टीम के लिए अब जीत हासिल करने पर भी कोई बड़ा फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हालांकि, बचे हुए मुकाबलों में टीम नए खिलाड़ियों और अलग-अलग कॉम्बिनेशन को आजमा सकती है।
प्लेऑफ की रेस में बनी है चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए खुद को फिर से खिताब की मजबूत दावेदार बना लिया है। प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए चेन्नई को शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, ताकि टीम टॉप-4 की दौड़ में बनी रह सके।
इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रही है। यहां की सतह संतुलित मानी जाती है, लेकिन गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। खासकर स्पिनरों और धीमी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को यहां फायदा मिलता है। ऐसे में आज के मुकाबले में भी हाई स्कोरिंग मैच की संभावना कम मानी जा रही है। रात में ओस के असर को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
LSG बनाम CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ और चेन्नई दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (LSG vs CSK IPL 2026)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) : मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी
लाइव मैच कहां देखें?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

