LSG vs KKR IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के दूसरे और सीजन के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद KKR ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। अब LSG को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

KKR की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 34 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी। इसके बाद रिंकू सिंह ने एक बार फिर पारी को संभालते हुए शानदार 83 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 34 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 10 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

LSG की ओर से मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उनके अलावा जॉर्ज लिंडे को 1 सफलता मिली।

LSG और KKR की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान

इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H