लखनऊ। राजधानी के अलीगंज के एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी अपना हाथरस दौरा रद्द कर राजधानी लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की और संबंधित कोचिंग सेंटर के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया।

घटना स्थल का किया दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन से घटना के बारे में पूरी जानकार ली और दमकल विभाग के कर्मचारियों की क्लास भी लगाई। इस दौरान योगी अधिकारियों पर नाराज दिखे। उन्होंने तुरंत अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी कोचिंग सेंटरों की विधिवत जांच की जाए और किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर कार्रवाई करें।

READ MORE: लखनऊ अग्निकांड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख मुआवजा

घायलों से मिले सीएम योगी

घटना स्थल के बाद सीएम योगी सीधे घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए KGMU ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उन्हें आत्मसंबल भी दिया। सीएम ने इस दौरान चिकित्सकों और अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार ती ढील बरतने पर एक्शन लेने की बात कही। घायलों के बाद योगी ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनका ढांढस बांधा।