लखनऊ. दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- देश को दीमक की तरह…पेपर लीक और चंदा चोरी पर मायावती का बड़ा बयान, CJP के प्रदर्शन को लेकर सरकार को दे डाली सलाह
‘ये किराए के प्रदर्शनकारी नहीं, अपने भविष्य के लिए लड़ रहे छात्र’
रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र किसी राजनीतिक दल द्वारा लाए गए लोग नहीं हैं, बल्कि अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए.
‘सिविल कपड़ों में लाठी चलाने वाले कौन थे?’
सपा सांसद ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने सिविल ड्रेस में छात्रों पर लाठियां चलाईं, उनकी पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए. उन्होंने पूछा कि आखिर वे लोग कौन थे और किसके निर्देश पर कार्रवाई कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी युवाओं को…नेता विपक्ष पर पंकज चौधरी का तीखा हमला, संसद में चर्चा करने से भागने का आरोप लगाते हुए कही बड़ी बात
पीएम मोदी ने किया फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है और पेपर लीक में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.


