अमृतसर/जालंधर। जालंधर के आम आदमी पार्टी (आप) नेता लकी ओबेरॉय की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक संक्षिप्त लेकिन तीखी मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी शमिंदर सिंह उर्फ शम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीआईजी (बॉर्डर रेंज) संदीप गोयल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि लकी ओबेरॉय की हत्या करने के बाद आरोपी शमिंदर सिंह अमृतसर के खासा क्षेत्र में छिपा हुआ है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो आरोपी के पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया।
नाके पर पुलिस को देख चलाईं गोलियां
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि पुलिस ने खासा के पास विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार शमिंदर सिंह को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख वह घबरा गया और अपनी स्कूटी पीछे मोड़ने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और बचने के लिए पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल .30 बोर का बेरेटा पिस्तौल बरामद किया है।
हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज
गौरतलब है कि 6 फरवरी 2026 को जालंधर में लकी ओबेरॉय की हत्या के बाद थाना डिवीजन नंबर 6 में आरोपी के खिलाफ एफआईआर (नंबर 25) दर्ज की गई थी। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 3(5), 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जालंधर के मीठापुर का रहने वाला है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की मुख्य वजह और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
- जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी बोले- ‘देर आए, दुरुस्त आए’
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस और मशाल मार्च
- Haryana News Today: सीएम सैनी की सौगात से लेकर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तक, एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
- सूदखोरों से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान: सुसाइड से पहले बनाया Video, आधा दर्जन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
- Bharat Taxi Rajasthan: राजस्थान में लॉन्च हुई भारत टैक्सी, जानें Ola-Uber की तुलना में कितना लगेगा किराया


