लुधियाना : लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीति के विरोध में 7 जुलाई से शुरू हुई डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, लुधियाना की अनिश्चितकालीन ‘नो वर्क’ हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। यह लगातार आठवां दिन है जब काम नहीं किया गया। पंजाब बार एसोसिएशनों की जॉइंट आपको बता दें कि एक्शन कमेटी (JAC) के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने पूर्ण न्यायिक बहिष्कार किया, जिसके चलते जिला अदालतों का नियमित कामकाज एक बार फिर लगभग बाद रहा। अधिकांश मामलों में अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति के कारण बिना सुनवाई अगली तारीखें दे दी गईं।
आंदोलन के दौरान कोर्ट किसी भी अधिवक्ता ने अदालतों में पेश होकर पैरवी नहीं की, जिसके कारण न्यायिक कार्य लगभग बंद रही खबर यह भी है कि LADC नीति को लेकर चंडीगढ़ में संबंधित अधिकारियों एवं बार प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, लेकिन बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। पंजाब बार एसोसिएशनों की जॉइंट एक्शन कमेटी ने स्पष्ट किया है कि जब तक अधिवक्ताओं की मांगों को स्वीकार करते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक ‘नो वर्क’ आंदोलन जारी रहेगा।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन सग्गर ने कहा कि वर्तमान LADC नीति अधिवक्ताओं के पेशेवर अधिकारों, बार एसोसिएशनों की स्वायत्तता तथा न्यायिक व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि केवल मौखिक आश्वासन स्वीकार्य नहीं होगा और आंदोलन तभी समाप्त किया जाएगा जब अधिवक्ताओं की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया जाएगा।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…


