लुधियाना. पंजाब में साइबर क्राइम को लेकर पुलिस बेहद अलर्ट है। इस दौरान ही लुधियाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह के लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इस ऑपरेशन के बाद पंजाब पुलिस की हर तरफ चर्चा है।
बताया जा रहा है की यह गिरोह अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने काम को अंजाम देते थे। गिरोह में लिप्त दो आरोपियों को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया है। इस बड़ी सफलता की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर दी।
दोनों आरोपियों के अलावा पुलिस ने सात और लोगों को भी नामजद किया है। पुलिस ने एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन के साथ 5.25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा और भी अन्य समान जप्त किए गए हैं। आरोपियों से अब इस बारे में पूछताछ की जा रही है। डीजीपी यादव के अनुसार, 14सी डेटा के अनुसार यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
- Odisha : बढ़ते योजना खर्च के बीच राज्य के खजाने पर दबाव, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें बढ़ाएंगी चिंता!
- कर्नाटक: ईद मिलाद समारोह के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने का आरोप, 3 पर FIR
- नारी गुंजन संस्था की बच्चियों से बंधवाई राखी, व्यवसायी ने दी सोफा और फर्नीचर की सौगात
- रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पहले बेटे, फिर माता-पिता की गई जान
- ‘नौकरी मांगने वाले नहीं, अवसर बनाने वाले बनें युवा’: शिक्षा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान


