लुधियाना. लुधियाना में अवैध रूप से बनाई जा रही बिल्डिंगों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुए शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। इसमें जोन-ए के अंतर्गत बिंद्रा कॉलोनी में की गई, जहां नगर निगम की टीम ने एक अवैध रूप से बनी मार्केट को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही को करने का कारण यह है कि इस मार्केट का नक्शा पास नहीं करवाया गया था और इसे कथित तौर पर बिना मंजूरी के बनाया गया था. बिल्डिंग को लेकर शुरुआती दौर से ही नगर निगम को शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
आज शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की और बिल्डिंग को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया. कार्रवाई को नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी के निर्देशों से जोड़कर देखा जा रहा है. बार-बार मिल रही शिकायतों का सख्त नोटिस लेते हुए यह कार्रवाई की गई. वहीं ये भी बताया जा रहा है कि, इस बिल्डिंग की ऑनरशिप को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिसको इस कार्रवाई की बड़ा कारण माना जा रहा है. बिल्डिंग के तोड़े जाने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है.
- गांव में पुरानी बात पर विवादः ट्रैक्टर मालिक से मिलने गए किसान पर चाकू से ताबड़तोड़ 3 वार, एफआईआर दर्ज
- गुजरात सरकार का दिवाली गिफ्ट: बुजुर्गों और महिलाओं समेत 143 कैदी पैरोल पर रिहा
- पुलिस का ऑपरेशन ‘ग्रीन स्ट्राइक’: खेतों में लहलहा रहे थे गांजे के 1700 से ज्यादा पौधे, 41 लाख का माल जब्त
- वडोदरा पटाखा मार्केट में नई वैरायटी की धूम, शिवकाशी से सप्लाई घटने पर 30% बढ़े दाम
- देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम गायब! संजय सिंह का बड़ा दावा, योगी के बयान पर भी उठाए सवाल

