लुधियाना: महानगर के मुंडिया इलाका से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है जहां सरकारी फ्लैट से एक युवक की चौथी मंजिल से नीचे गिरा गया और उसके बाद उसकी मौत हो गई. खबर है कि उन फ्लैटों में रात के समय एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जिसके बाद तड़के यह भयानक हादसा हुआ है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.
इस पूरे घटनाक्रम ने मृतक युवक के परिवार ने बड़ी गंभीर बात कहते हुए इस मौत को हत्या का नाम दिया है. परिजनों के इस मामले में सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुंडिया इलाके के सरकारी फ्लैटों की चौथी मंजिल पर बीती रात कुछ युवकों द्वारा एक जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी, जहां जमकर जश्न मनाया गया.
पार्टी खत्म होने के बाद देर रात सभी युवक वहीं चौथी मंजिल के फ्लैट में ही सो गए थे, लेकिन सुबह तड़के अचानक एक युवक संदिग्ध हालातों में चौथी मंजिल से सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा. नीचे गिरने के कारण युवक के सिर और शरीर पर बेहद गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया. जबकि पीड़ित परिवार ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को चौथी मंजिल से खुद-ब-खुद गिरने के कारण चोट नहीं लगी, बल्कि उसे सोची-समझी साजिश के तहत ऊपर से नीचे फेंका गया है.
परिजन ने कहा समय पर नहीं पहुंचाया अस्पताल
परिजनों ने बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक नीचे फेंकने के बाद उनका बेटा काफी देर तक जमीन पर अकेला तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाय.बाद में जब उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उसने रास्ते में ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया. पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के असली और वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी ऐक्शन लिया जाएगा.
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा



