लुधियाना. लुधियाना में बस स्टैंड के बाहर एक ट्रक लोगों के लिए जानलेवा बन गई. इस ट्रक ने एक नहीं बल्कि कई गाड़ियों चपेट में लिया है. खबर है कि आत्म नगर से ई.एस.आई. हॉस्पिटल की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बेकाबू ट्रक ने सरेआम कहर बरपा दिया. तेज रफ्तार और भारी-भरकम ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए जिसके बाद उसने सड़क पर आगे चल रहे कई वाहनों को अपनी लपेट में ले लिया.
खबर है कि ट्रक का ब्रेक फेल था, जिसके बाद ट्रक ने एक के बाद एक कार, मोटरसाइकिल और ऑटो को बुरी तरह रौंद डाला. वाहन तो क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन, गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक आत्म नगर की तरफ से काफी रफ्तार में आ रहा था. अचानक सड़क पर ट्रक का संतुलन बिगड़ने लगा. ड्यूटी पर मुस्तैद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जब ट्रक की संदिग्ध मूवमेंट देखी, तो उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते ड्राइवर को गाड़ी साइड में रोकने का इशारा किया.
इशारा देखते ही ड्राइवर ने खिड़की से बाहर सिर निकालकर जोर से चिल्लाया, गाड़ी के ब्रेक फेल हो चुके हैं, पीछे हट जाओ! ड्राइवर ने भारी-भरकम ट्रक को नियंत्रित करने की आखिरी सांस तक पूरी कोशिश की, लेकिन सड़क पर ढलान होने और ट्रक में भारी लोड होने के कारण गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई और आगे जा रहे बेकसूर राहगीरों के वाहनो के लिए बड़ा खतरा बन गई.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों और स्थानीय दुकानदारों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्परता दिखाई. लोगों ने सूझबूझ से काम लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त कारों और ऑटो के भीतर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस भीषण टक्कर में 2 से 3 लोगों को चोटें आई थीं, जिन्हें खून से लथपथ हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को सुरक्षित घर भेज दिया गया है.

बस स्टैंड जैसे वी.आई.पी. और व्यस्त मार्ग पर हुए इस हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया. सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से बीच सड़क पर कबाड़ बन चुके वाहनों और ट्रक को साइड करवाया, जिसके बाद करीब एक-डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- Today’s Top News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर FIR… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान : CM साय ने नीट में सफल छात्रों से किया संवाद, कहा – एकलव्य की तरह लक्ष्य साधिए, सफलता निश्चित मिलेगी
- 26 लाख की जमीन या जाल? कैंसर से जूझ रही 83 वर्षीय बुजुर्ग से प्लॉट के नाम पर कथित ठगी, पुलिस कमिश्नर तक पहुंची फरियाद
- पेपर लीक पर संसद में घमासान: अनुराग ठाकुर बोले- ‘माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे’, प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
- उत्तराखंड में जनता की सरकार! धामी सरकार ने मात्र 12 घंटे में बहाल कराया आवागमन, नंदा की चौकी में पुल का हिस्सा हुआ था क्षतिग्रस्त

