लुधियाना : स्थानीय केंद्रीय जेल में एक बार फिर से नियमों की धज्जियां उड़ी है। यहां बंद अपराधियों और हवालातियों की लगातार शिकायतें आ रही है। जेल प्रशासन द्वारा की गई अचानक चेकिंग के दौरान दो हवालातियों के कब्जे से नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके पहले भी पंजाब के कई जिलों में छुपे तौर पर बंदी मोबाइल का उपयोग करते पकड़े गए हैं। जेल अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय जेल लुधियाना से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों जेल परिसर और बैरकों में अचानक तलाशी अभियान चलाया गया था। जैसे ही चेकिग चालू हुई वहां बंद कैदियों में सनसनी फैल गई। चेकिंग के दौरान वहां बंद हवालाती सोनू ठाकुर और कुलविंदर सिंह की तलाशी लेने पर उनके पास से 34 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ (हेरोइन/चिट्टा) और 5 मोबाइल फोन (विभिन्न ब्रांड्स के) बरामद हुए। इस जपती के बाद यह तो निश्चित हो गया है कि जेल में खुलेआम नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं।
जेल प्रशासन का कहना है कि उच्च सुरक्षा वाली जेल के अंदर नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन रखना जेल नियमों का गंभीर उल्लंघन है। सहायक सुपरिटेंडेंट के बयानों और पत्र के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों आरोपी हवालातियों सोनू ठाकुर और कुलविंदर सिंह के खिलाफ प्रिजन एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जेल की सलाखों के पीछे मोबाइल और नशीला पदार्थ पहुंचाने में किन बाहरी या अंदरूनी तत्वों का हाथ था।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

