लुधियाना. शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मुहिम छेड़ी है. इसके तहत पुलिस टीम ने इलाके में अवैध रूप से चाइना डोर सप्लाई करने वाले एक तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोर के गट्टू सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी अजय कुमार के कब्जे से 410 गट्टू चाइना डोर और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी बरामद की गई है. आपको बता दे कि इसके पहले पंजाब में कई केस सामने आए हैं, जिसमें चाइना डोर के उपयोग से बड़े हादसे हुए हैं, जिसके बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन फिर भी छुपे तौर पर लोग इस तरह से उसका उपयोग कर रहे हैं
मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 अगस्त को और स्पेशल सेल पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर मौजूद थे. उसी दौरान एक मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइना डोर लोड करके बेचने के लिए खड़ा है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है.
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गुरु अर्जुन देव नगर की गली नंबर 04 में छापेमारी की. पुलिस पार्टी ने मौके पर स्कूटी सहित खड़े संदिग्ध व्यक्ति को भागने का मौका दिए बिना घेराबंदी कर काबू कर लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित डोर का बड़ा जखीरा बरामद हुआ. आरोपी से 410 गट्टू चाइना डोर (प्लास्टिक डोर) और एक स्कूटी मिली है. पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर चाइना डोर के सभी गट्टू और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है. थाना डिविजन नंबर 7 में आरोपी अजय कुमार के खिलाफ सरकारी आदेशों के उल्लंघन और जान जोखिम में डालने से संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

