लुधियाना : लुधियाना सिविल अस्पताल मे बार फिर से हंगामें की खबर सामने आई है. खबर है कि यहां दो गुटों में भयानक लड़ाई हुई है. दोनों गुट मेडिकल करवाने आए थे. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड और बाहरी इलाके में इस हंगामा के कारण पूरी कानून व्यवस्था चरमरा गई थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों तरफ से अंधाधुंध ईंट-पत्थर चलने लगे. बात इतनीu बढ़ गई कि दोनों गुट एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए और आपस में हाथापाई करने लगे. जिसके पास जो था उसके हथियार के रूप में उपयोग करते लोग नजर आए. इतना ही नहीं वहां खड़ी गाड़ियों पर भी लोगों ने ईटा पत्थर से वार किया जिसके कारण गाड़ी पूरी तरह से टूट फूट गई.
सोशल मीडिया में वहां के कई वीडियो वायरल हुए हैं. इस वीडियो में नजर आया है कि हंगामा करने वाले को किसी भी तरह का खौफ नहीं है और ना ही उन्हें कानून का डर है. हमलावर बेखौफ होकर खुलेआम हथौड़ों और पत्थरों से गाड़ी को निशाना बनाते साफ दिखाई दे रहे हैं. दिन-दिहाड़े हुई इस खूनी झड़प से अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिवार वालों में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर उपद्रवियों और हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके पहले भी यहां कई बार हंगामा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद इमरजेंसी वार्ड जैसी बेहद संवेदनशील जगह पर इस तरह दिन-दिहाड़े हथौड़े और ईंट-पत्थर चलना पुलिस चौकी और अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बहुत बड़े सवालिया निशान खड़े करता है.
- जीवन सूक्त : हर अवस्था की अपनी व्यवस्था है – संदीप अखिल
- 01 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- Bihar Today Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
- 01 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुण्ड, बिल्व पत्र और चंद्र से अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन


