लुधियाना. लुधियाना में कांग्रेस के प्रोग्राम के दौरान एक बार फिर से हंगामा होने की खबर सामने आई है. यहां मामला तब बिगड़ते नजर आय जब पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए गए. कुछ तो बघेल की जनरल डायर वाली फोटो और बघेल गो बैक नारे वाली टी-शर्ट भी पहनकर पहुंचे थे. जिसके बाद राजा वड़िंग भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी करने वालों को बाहर जाने के लिए कह दिया.
इस पूरे मामले में वडिंग का अलग रवैया देखने को मिला. कार्यक्रम में लगातार नारेबाजी होती देख राजा वड़िंग भड़क गए. उन्होंने RSS के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा. इसके साथ ही आशू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पूरी कांग्रेस को लुधियाना में जेब में लेकर चलते थे, उन्होंने छह की छह सीटें हरा दी. वही मेयर लगाते थे, वही चेयरमैन लगाते थे. उन्होंने बताया कि आज की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी.
ऐसे बदला माहौल
दरअसल कांग्रेस के प्रोग्राम के दौरान मच से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने चूड़िया पहनने का इशारा किया गया. इसे देखकर वहां पर मौजूद चन्नी समर्थक भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी करनी शुरू कर दी. इसके बाद वहां पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थन में भी काफी जोरों में नारेबाजी होनी शुरू हो गई.
- सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में…राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- ‘मुझे लगातार मैसेज मिल रहे हैं’
- Follow Your Heart: एयरटेल-पेप्सिको की नौकरी से UN के मंच तक, जानिए बिहार के आनंद प्रियदेव के संघर्ष की कहानी
- शीतला माता मंदिर में पहले दिन 3 लाख तक पहुंचे भक्त, 24 घंटे होंगे दर्शन
- मुख्य सचिव ने किया अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान: सितम्बर में उत्कृष्ट काम करने पर प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
- राजकोट के गरबा पंडालों के बाहर ‘लव जिहाद’ के पोस्टर, एंट्री को लेकर बढ़ी सख्ती

